RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:उप विकास आयुक्त ने की प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतीहारी)03 मई।उप विकास आयुक्त ने की प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग को दिए गए दायित्व एवं अभी तक किए गए कार्य की समीक्षा समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन के सभागार में उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर मोतिहारी एवं उप समाहर्ता जिला नजारत शाखा,पूर्वी चंपारण के साथ की गई जिसमे प्रेक्षक गण के लिए प्रतिनियुक्त किए गए उनके संपर्क पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त के द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई और माननीय प्रेक्षक गण को जिला में हो रहे लोकसभा निर्वाचन से संबंधित सभी तरह के फोल्डर को ससमय उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया गया।
कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रेक्षक गण के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि संपर्क पदाधिकारी प्रेक्षक गण के साथ बने रहेंगे और सभी तरह के कार्यों में सहयोग करेंगे ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।

Related posts

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में नमामी गंगे परियोजना अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

वांचित न्याय सम्मेलन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

वाराणसी:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने ‘काशी तमिल संगमम् 4.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा शाहपुर में शिक्षण संस्थान का किया गया उदघाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 मार्च 26

rktvnews

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से केसोराम सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

rktvnews

Leave a Comment