RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नगर पंचायत बिहिया में चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बिहिया के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य बाजार, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया, ताकि आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम द्वारा सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों, ठेलों एवं अन्य अवैध संरचनाओं को हटाया गया। साथ ही संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण करने पर उनके विरुद्ध जुर्माना एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

उमरिया:बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने बाघिन का किया रेस्क्यू।

rktvnews

गिरीडीह:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य शिलान्यास संपन्न।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

rktvnews

अमित शाह ने आज गुजरात के साळंगपुर स्थित श्री कष्टभंजन देव हनुमान जी मंदिर में दर्शन व पूजन कर 200 करोड़ रूपए की लागत से बने 1100 कमरे के यात्री भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

देहरादून: राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वीक्षण कार्य के दौरान महिला शिक्षिका से मारपीट का संघ ने किया कड़ा विरोध।

rktvnews

Leave a Comment