RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में अतिक्रमण को लेकर डीएम के सख्त तेवर, पुनः अतिक्रमण पर होगी FIR,वसूला जायेगा जुर्माना।

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।आज जिले में सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में Zoom के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिक्रमण हटाने हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), नगर आयुक्त, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों, सड़क परियोजनाओं, नालों एवं नहरों सहित सभी सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक एवं सघन अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़कों, बाजारों एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या, यातायात जाम तथा जलजमाव जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। विशेष रूप से आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी नालों से अतिक्रमण हर हाल में हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जल निकासी बाधित न हो।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाजार क्षेत्रों, सड़क निर्माण स्थलों एवं नालों पर बने सभी स्थायी एवं अस्थायी अवैध संरचनाओं को हटाया जाए। साथ ही सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। यदि कोई व्यक्ति पुनः अतिक्रमण करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजपुर, मिस्टर राज ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) एवं थानाध्यक्षों (SHO) को निर्देशित किया कि वे अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के लिए पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने में सक्रिय सहयोग करेंगे।
बैठक में नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी डीसीएलआर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (RCD), कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रांची:जनजातीय समाज को सम्मान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया :संजय सेठ

rktvnews

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का 76 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास आयोजित!युवा नेता सोनू राय के नेतृत्व में मिठाइयां और फलों का वितरण।

rktvnews

संचार साथी ने अक्टूबर 2025 में 50,000 से अधिक फोन रिकवर करने में मदद की, देश भर में डिजिटल सुरक्षा को मजबूती मिली।

rktvnews

भोजपुर:बेलगाम ट्रक ने युवक को रौंदा ,आक्रोशीतों ने किया सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षक के प्रधानाध्यापक बनने पर उनके सम्मान मे सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment