RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण!वन स्टॉप सेंटर टीम भावना के रूप में करें कार्य,खाने-पीने दवाई की मूलभूत सुविधाएं रहे उपलब्ध: जितेन्द्र प्रताप सिंह

बागपत/उत्तर प्रदेश 24 अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित वन स्टाफ सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) का औचक निरीक्षण किया उन्होंने उपस्थिति पंजी का देखी जिसमें समस्त कर्मचारी उपस्थित पाए गए जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर में उपस्थित कानून सहायता परामर्श केंद्र के स्टाफ से जानकारी प्राप्त की और उन्हें निर्देशित किया कि टीम भावना के रूप में कार्य करें और यहां पर आने वाले पीड़ितों की नियम अनुसार हेल्प की जाए जिलाधिकारी ने जिला महिला कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वन स्टॉप सेंटर में एक पुलिस चौकी बनाई जाए जिसमें आने बाल पीड़ितों का नाम जीडी में दर्ज किया जाए।
जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज को कार्यो के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
वन स्टॉप सेंटर योजना के अंतर्गत संकटग्रस्त महिलाओं और उनके बच्चों की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर योजना भारत सरकार की सबसे सफल पहलों में से एक है। यह योजना बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिये है।
वन स्टॉप सेंटर हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों के लिए संपर्क के एकल बिंदु के रूप में काम करते हैं। यह घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, आदि जैसी शारीरिक हिंसा या भावनात्मक हिंसा जैसी मनोवैज्ञानिक हिंसा आदि हो सकती है। वन स्टॉप सेंटर उन महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए भी हैं जो तस्करी और तस्करी के शिकार हैं।
वन स्टॉप सेंटरों में आने वाली अधिक महिलाएं और बच्चे घरेलू हिंसा के शिकार हैं। वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाएं परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, आश्रय सेवाएं और एक रेफरल प्रणाली हैं।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा उपस्थित रही।

Related posts

भोजपुर;जनता की समस्याओं को सुनना और हल करना ही हमारी प्राथमिकता:सुदामा प्रसाद

rktvnews

गढवा:”विकसित भारत संकल्प यात्रा” एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

उमरिया:दादी ने लगवाया पोती को एचपीवी का टीका।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा निर्वाचन:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर:संभावना के निदेशक और प्राचार्या द्वारा मीडिया इलेवन टीम के जर्सी का किया लोकार्पण।

rktvnews

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी तैयारियां पूर्ण: रुक्मणि रियार

rktvnews

Leave a Comment