RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संयुक्ता देवी की पुण्यतिथि पर रोटी बैंक द्वारा राहगीरों को पिलाया गया ग्लूकोज़ सी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अप्रैल। बुधवार को भीषण गर्मी के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार रोहित एवं सचिव कमलेश तिवारी के नेतृत्व में रिक्शा-ठेला चालकों तथा सड़क पर निकलने वाले राहगीरों के लिए ग्लूकोज़ सी पिलाने की मुहिम शुरू की गई।
संस्था के सदस्य कुमार मोहित ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में इस प्रकार की सेवा मुहिम चलाई जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। आज के कार्यक्रम में सैकड़ों गिलास ग्लूकोज़ सी का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही सत्तू शरबत एवं आम पन्ना का वितरण भी प्रारंभ किया जाएगा।रवि सहाय ने कहा कि यह सेवा अभियान पूरी गर्मी निरंतर जारी रहेगा और इससे सड़क पर मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।यह विशेष मुहिम यूथ फॉर सेवा के आनंद कुमार की माता स्वर्गीय संयुक्त देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित की गई।मौके पर रोटी बैंक के रणजीत कुमार, राकेश कुमार, गंगा सनातन समिति के डॉ. संदीप कुमार, यूथ फॉर सेवा के आनंद कुमार, रोहित कुमार एवं अंकित कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

इस्लामिक सेंटर की गरिमा को बनाए रखना ज़रूरी: सिराज कुरैशी

rktvnews

सारण:महाशिवरात्रि पर सामान्य विधि व्यवस्था बानाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति और पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

17 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

रामगढ़: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो का किया गया सम्मान🤪पहनाई गई मालाएं,दिए फूल।

rktvnews

व्यंग्य:ऐ ईरानियों, विश्व गुरु का नाम बदनाम ना करो!

rktvnews

Leave a Comment