RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:आरा में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी से लाखों के आभूषण ठगे।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई।भोजपुर जिले के आरा शहर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक मार्बल व्यवसायी से लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर स्थित काली मंदिर के समीप की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, कश्यप नगर (चंदवा) निवासी मार्बल व्यवसायी अंजनी कुमार उपाध्याय अपनी जीरो माइल स्थित दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्वयं को पुलिस अधिकारी बताने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर उन्होंने व्यवसायी के पास मौजूद सोने के आभूषण उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने नवादा थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपितों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर जांच के नाम पर रोकता है, तो उसकी पहचान सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Related posts

उज्जैन:विक्रम उद्योगपुरी में औद्योगिक गतिविधियों का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लिया जायजा।

rktvnews

राज्य स्तरीय उर्दू कन्वेंशन हेतु आयोजन समिति की बैठक।

rktvnews

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य करार।

rktvnews

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर एवं बहोरनपुर थाना मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment