RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम से शिकायत के कुछ घंटों में दूर हुई पानी टंकी की लीकेज, सहयोग शिविर में मिला त्वरित समाधान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 23 जुलाई। भोजपुर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का एक उदाहरण मंगलवार को आरा प्रखंड की दौलतपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में देखने को मिला। यहां एक महिला द्वारा वार्ड संख्या-09 स्थित पानी टंकी में लीकेज की शिकायत किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर समस्या का समाधान कर दिया गया।
“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित सहयोग शिविर में महिला ने जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के समक्ष पानी टंकी से लगातार हो रहे जल रिसाव की समस्या रखी। शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।संबंधित विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर पानी टंकी की लीकेज की मरम्मत कर दी।प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सहयोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन दर्ज कराएं, ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:27 अक्टूबर 23

rktvnews

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना : मुख्यमंत्री ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 22वी बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति का गढ़वा दौरा, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा का जवाब दिया और यह बिल पारित हुए।

rktvnews

Leave a Comment