
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अप्रैल।युवा खिलाड़ियों में उत्साह बंधन के लिए लक्ष्य क्लासेज द्वारा जर्सी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम खेल भवन परिसर में विशेष रूप से आयोजित किया गया, जिसमें लक्ष्य क्लासेज के प्रतिनिधियों के साथ रजनीश पाठक एवं वूशु सचिव राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। जर्सी पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर लक्ष्य क्लासेज के प्रतिनिधि ने कहा कि, “हमारा प्रयास केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग करना है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।”
