
पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जुलाई। राजधानी पटना के बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। बिहार सहित अन्य प्रदेशों के भाजपा नेता भी चुनाव प्रचार मे लगे हुए हैं। भाजपा नेता लोगों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंहा को जीताने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी मे पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के वार्ड पार्षद डॉ आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे कदम कुआँ चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सामुदायिक भवन, कदम कुआँ मे बैठक की गई। इस बैठक मे उत्तर प्रदेश के रामपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। बैठक मे भाजपा विधायक आकाश सक्सेना को चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों का परिचय कराया गया। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने भी सभी लोगों को अपना परिचय देते हुए बताया कि उनके पिता शिव बहादुर सक्सेना रामपुर के बगल वाली सीट स्वान से लगातार पांच बार भाजपा के विधायक रहे और भाजपा के तीनों सरकार मे कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि मैंने 2022 मे रामपुर से चुनाव लड़ा और 83000 वोट प्राप्त कर मुस्लिम बहुल क्षेत्र से चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि हमारे बीच के नितिन नवीन जी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र नितिन नवीन जी का कर्म स्थली और जन्मस्थली भी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील लोगों से की। उन्होंने लोगों से कहा कि हमारी जीत तो तय है लेकिन हमें जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कायस्थ समाज के लोगों पर काफी विश्वास करते हैं। उनके कोर ग्रुप मे कई कायस्थ समाज के लोग हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना, वार्ड पार्षद डॉ आशीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मनोज, दीप श्रेष्ठ, प्रदीप कुमार सिंहा उर्फ दीपू जी, प्रशांत लखैयार, पूनम वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, सुशील सिंहा, धीरज सिंहा, डा संजय कुमार, प्रसून श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंहा, सुशील कुमार सिंहा सहित कदम कुआँ चित्रगुप्त पूजा समिति के बङी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे।
