RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय रेलवे की नई उड़ान: देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी।

जींद/हरियाणा (मनोज कुमार प्रसाद)17 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने स्वच्छ, हरित और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहाँ हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें परिचालन में हैं।
भारतीय रेलवे की प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कभी भाप के इंजन से चलने वाली रेल आज हाइड्रोजन जैसी अत्याधुनिक तकनीक तक पहुँच चुकी है। हालांकि यात्रियों की सुविधाओं, रेलकर्मियों के व्यवहार और रेलवे में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। इन चुनौतियों के बावजूद यह स्वीकार करना होगा कि भारतीय रेलवे तकनीकी और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है।
जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर चलने वाली हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है। यह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से स्वयं बिजली उत्पन्न करती है तथा इसके संचालन के दौरान धुएँ के बजाय केवल जलवाष्प (पानी की भाप) का उत्सर्जन होता है।
ट्रेन का किराया मात्र 25 रुपये रखा गया है। यह जींद, गोहाना होते हुए सोनीपत तक चलेगी और मार्ग में जींद सिटी, पांडु पिंडारा, मोहाना सहित लगभग 10 से 12 स्टेशनों पर रुकेगी। 10 डिब्बों वाली यह ट्रेन एक बार में लगभग 2,600 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। इसकी परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा है।
हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारतीय रेलवे के लिए केवल एक नई तकनीक की शुरुआत नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और भविष्य के स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related posts

बक्सर : डीएम ने किया नहर प्रमंडल अंतर्गत निकृष पम्प योजना के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण।

rktvnews

25 जून संविधान हत्या दिवस था” :भगत सिंह कोश्यारी

rktvnews

शरत कुमार बनाये गये बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता आयोजन कमिटी क़े चेयरमैन!राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक।

rktvnews

सोना देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित!गरीबों को कराया गया भोजन

rktvnews

भोजपुर: RYA ने भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की शहादत दिवस को देशव्यापी युवा हुंकार मार्च के रूप में मनाया।

rktvnews

अजय भटनागर संभालेंगे नये पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

rktvnews

Leave a Comment