RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:आरा में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी से लाखों के आभूषण ठगे।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई।भोजपुर जिले के आरा शहर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक मार्बल व्यवसायी से लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर स्थित काली मंदिर के समीप की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, कश्यप नगर (चंदवा) निवासी मार्बल व्यवसायी अंजनी कुमार उपाध्याय अपनी जीरो माइल स्थित दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्वयं को पुलिस अधिकारी बताने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर उन्होंने व्यवसायी के पास मौजूद सोने के आभूषण उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने नवादा थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपितों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर जांच के नाम पर रोकता है, तो उसकी पहचान सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Related posts

सथवारो: अदाणी फाउंडेशन का भारतीय कला और शिल्प को पुनर्जीवित करने का प्रयास।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का दिन है:जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति तथा भूमि उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आदर्श चंपावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment