RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

चिर-निंद्रा!

फोटो सौ: सोशल मीडिया

चिर-निंद्रा!

सोते जागते जहाँ कहीं, प्रिये तुम्हें पाता था, सदा संग तुमको तो, अपने ही पाता था।

तुफानों के झंझावात में, तेरी बाँहों को पाता था,हर अंधेरी राहों में बस, जगमग प्रकाश तेरा पाता था ।

हर सुख-दुख में साथ रहेंगे, तेरा-मेरा ये वादा था, फिर चक्रावात बीच छोड़ हमें, क्यों, अपना बदला एकाएक इरादा था।

हमें जागने को कहकर के, क्यों चिर-निंद्रा में सोये तुम, और मुझे पतवार थमाकर, क्यों चिर-निंद्रा में सोये तुम ।

इतना संबल हमें तू देना प्रियवर, सजल नयन से पाँव पखारू प्रियवर, तेरे गुणो की गहराई में हरदम ही, प्रेम सुधा, बरसाते रहना प्रियवर, आशिषों के वरदहस्त से ढाँके रहना हे प्रियवर।

अमर रहो, चिर लिखित तुम्हारा यश हो, सबसे अनुपम सम रसता को तेरा ही बस यश हो।

और बुलाना हमको फिर-फिर, अपनी ही बल बाँहों में, मिलता रहे आशिष तुम्हारा, फिर नहीं रहे गम आहों में।

रचनाकार:डॉ कृष्ण दयाल सिंह

(उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की चौतीसवीं रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395)

Related posts

भोजपुर: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व उप कमांडेंट आर के सिंह का निधन,जनमानस में शोक।

rktvnews

मोतिहारी:जिलाधिकारी ने किया बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई निबन्ध-लेखन प्रतियोगिता !छात्र-छात्राओं ने लिखे ‘मेरे प्रिय साहित्यकार’ विषय पर निबन्ध, आज होगी कथा-लेखन प्रतियोगिता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

rktvnews

54वें इफ्फी में भारतीय फिल्मकार ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा’ के लिए विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment