RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रो.श्याम बिहारी सिंह की छठी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई। मंगलवार को संत रविदास जनसेवा, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में सेवानिवृत्त प्राध्यापक स्व प्रो. श्याम बिहारी सिंह की छठी पुण्यतिथि पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया।अध्यक्षता वार्ड संख्या-20 की पार्षद राखी कुमारी के प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने की। आयोजन की देखरेख समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने की।इस अवसर पर स्व. सिंह के पुत्र राकेश कुमार गौतम ने संस्था के सहयोग से दर्जनों भिखारियों, रिक्शा चालकों, असहाय, कामकाजी राहगीरों तथा जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का पैकेट वितरण किया। श्रद्धांजलि अर्पित के बाद वक्ताओं ने स्व. प्रो.श्याम बिहारी सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सरल, मिलनसार एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षक बताया। इस दौरान आवारा गौवंश को केला, लड्डू एवं प्रसाद स्वरूप पूड़ी-सब्जी खिलाई गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

Related posts

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को

rktvnews

हॉक 132 विमान हवा में दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

भोजपुर: LPG सिलेंडरों की उपलब्धता और कालाबाजारी की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:02 दिसंबर 23

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मिथुन चक्रवर्ती को दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment