RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर विधायक ने बिहार विधान सभा मे इनडोर स्टेडियम की मांग के लिए किया तारांकित प्रश्न।

शाहपुर विधायक राकेश रंजन ने की बिहार विधान सभा मे इनडोर स्टेडियम बनाने की मांग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जुलाई। बिहार विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश रंजन ने इनडोर स्टेडियम बनाने की मांग की है। विधायक राकेश रंजन ने सरकार से शहरी एवं अर्द्ध शहरी निकायों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपनी नीति के तहत बिहिया नगर मे एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम (मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हाल) के निर्माण की मांग सरकार से की। सरकार की तरफ से उत्तर मे बताया गया कि जिला पदाधिकारी, भोजपुर के पत्रांक 222, दिनांक 16/7/26 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि खेलो इंडिया योजना अंतर्गत मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हाल के निर्माण हेतू अंचल अधिकारी, बिहिया को पत्रांक 11, दिनांक 10/1/2025 से सरकारी भूमि उपलब्ध कराने हेतू पत्र भेजा गया था। प्रतिवेदन अप्राप्त रहने के कारण पुनः पत्रांक 215 दिनांक 10/7/2026  से बिहिया अंचल अधिकारी को खेल अवसंरचना निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतू स्मारित किया गया है। भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही इनडोर स्टेडियम निर्माण संबंधी अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

चिकित्सा मंत्री व राजस्व मंत्री ने भीलवाड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

rktvnews

उत्तराखंड: गढ़वाली फीचर फ़िल्म “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर: जदयू ने नव मिलन समारोह सह समीक्षा बैठक का किया आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विश्व दिव्यांग दिवस पर बुनियादी केंद्र जगदीशपुर में आयोजित किए गए कार्यक्रम! 18 वर्ष पूर्ण कर चुके दिव्यांगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को ले किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment