RK TV News
खबरें
Breaking News

इस्लामिक सेंटर की गरिमा को बनाए रखना ज़रूरी: सिराज कुरैशी

सिराज कुरैशी(बाएं) एसएम खान(दाएं)

सेंटर के हित में होगा योग्य लोगों का निर्वाचित होना: एसएम ख़ान

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह 31 मई।भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के केंद्र, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में इन दिनों पदाधिकारियों के चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर है। पिछले बीस वर्षों तक आईआईसीसी के अध्यक्ष रहे सिराज क़ुरैशी ने कहा कि उनकी केवल एक ही इच्छा है कि सेंटर में पढ़े-लिखे, अनुभवि, समाज और देश के लिए कुछ अच्छा करने की सोच रखने वाले लोग नई टीम का हिस्सा बनें ताकि आईआईसीसी की गरिमा में और वृद्धि हो। श्री क़ुरैशी ने कहा कि इस सेंटर का कार्यभार मैंने तब संभाला था जब ये एक खंडहर था और इस पर काफी देनदारी भी थी। जब इस सेंटर के संस्थापकों ने मुझे इसका दायित्व सौंपा तब मैंने पूरी ईमानदारी और मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से इस सेंटर की एक भव्य इमारत बनवाई और देश और दुनिया में इस सेंटर को पहचान दिलाई। अलग-अलग धर्मों के मानने वालों के बीच सद्भावपूर्ण वातावरण पैदा करने लिए मैंने हमेशा डायलॉग के कार्यक्रम आयोजित किए। सभी धर्मों के लोगों को इस सेंटर का सदस्य बनाया और हर साल सभी धर्मों के त्योहार आयोजित किए। देश और दुनिया की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित कर उनके साथ अपने समाज के लोगों के विचार-विमर्श करवाए। श्री क़ुरैशी ने कहा कि ये कहना छोटी बात होगी कि आज से 20 वर्ष पहले मैंने आईआईसीसी को 51 लाख रूपये दान के रूप में दिए थे। मेरा मानना है कि अल्लाह ने मुझे इस योग्य बनाया है कि मैं समाज और देश के लिए ईमानदारी से अपना दायित्व निभा पाता हूं। मुझे ऐसा करने में ख़ुशी मिलती है। श्री क़ुरैशी ने कहा कि वो चाहते हैं कि नई टीम उनके कामों को न सिर्फ़ आगे बढ़ाए बल्कि आईआईसीसी को नई बुलंदी पर ले जाए।
दो जून को एजीएम होनी है जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा और नई कमेटी के गठन के लिए चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी। संभवत: 11 अगस्त को चुनाव होना है और अगले दिन 12 अगस्त को वोटों की गिनती होगी।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सेक्रेट्री, सीबीआई के प्रवक्ता, डीडी न्यूज़ डायरेक्टर जेनरल और आरएनआई के प्रेस रजिस्ट्रार रह चुके एसएम ख़ान ने कहा कि आईआईसीसी की नई टीम में विज़नरी और स्वच्छ छवि के लोगों को निर्वाचित होकर आना चाहिए ताकि सेंटर का काम-काज न केवल सुचारू रूप से जारी रहे बल्कि समाज और देश के लिए कई सारे अच्छे कामों की शुरुआत की जा सके। श्री ख़ान ने कहा कि आईआईसीसी का देश और दुनिया में एक विशेष स्थान है जिसे बनाए रखना नई टीम का प्रथम दायित्व होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि पिछले चुनावों की तरह इस बार का चुनाव भी शांति और सदभाव के वातावरण में संपन्न होगा।

Related posts

बिजली निगम के स्थाई कर्मचारियों की दुर्घटना मृत्यु एवं विकलांगता कवर राशि बढ़ी!50 लाख रुपए से बढ़ाकर 90 लाख रुपए हुई : अमित खत्री

rktvnews

भव्य वार्षिक फिल्मोत्सव ‘आईएफएफआई’, जिसमें पूरी दुनिया और भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाती हैं, का शुभारंभ 20 नवंबर से।

rktvnews

भोजपुर:ग्रामीण युवाओं को प्राकृतिक खेती का क़ृषि विज्ञान केंद्र में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल ने यूआईडीएआई के सीईओ का पदभार संभाला।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाकघरों के माध्यम से कम लागत में पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के वितरण को सरल बनाने के लिए ‘ज्ञान पोस्ट’ के लिए राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन की घोषणा की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment