RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:महाशिवरात्रि पर सामान्य विधि व्यवस्था बानाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति और पदाधिकारियों के साथ बैठक।

किसी भी सार्वजनिक अयोजन में डीजे प्रतिबंधित, इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी, किसी भी तरह के अफवाहजनक एवं आपत्तिजनक संवाद फैलाने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)24 फ़रवरी।महाशिवरात्रि के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहुत की गई।
सभी शांति समिति के सदस्यों से एक एक कर विगत अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव एवं फ़ीडबैक लिया गया।
सभी शोभायात्रा मार्ग में बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने एवं पर्याप्त साफ सफाई हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जुलूस मार्ग में कुछ स्थलों पर वृक्षों की टहनियों की छँटाई सुनिश्चित कराया जायेगा।
शोभायात्रा के आगे कुछ दूरी पर प्रशासन के स्तर से मोबाइल रोशनी की व्यवस्था की जायेगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सभी जूलूस को प्रशासन द्वारा एस्कॉर्ट किया जायेगा। महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे। यातायात व्यवस्था को बानाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। जिन क्षेत्रों से शोभायात्रा गुजर जायेगी, उन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को दिया गया। शोभायात्रा के सभी मार्गों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
आगामी होली को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिये कैम्प कोर्ट लगाकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध बाउंड डाउन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया। उपयुक्त मामलों में सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव देने को कहा गया।आसूचना संकलन हेतु तत्परता से कार्रवाई करने को कहा गया। विधि व्यवस्था को लेकर छोटी छोटी घटनाओं को भी संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

Related posts

ओयो ने शुरु किए 4 सेल्फ-ऑपरेटेड होटल्स; विशेष साझेदारी के तहत 2024 में 25 नए होटल्स खोलने का लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विरुद्ध विशेष अभियान।

rktvnews

बाबा साहब के संविधान को हटाकर मनुस्मृति थोपना चाहती है भाजपा : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का किया अवलोकन!राजभवन परिसर मंदिर में हुआ सीधा प्रसारण।

rktvnews

दरभंगा:माँ श्यामा महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन।

rktvnews

एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की परीक्षण उड़ान सफलता अंतिम “गगनयान” लॉन्च से पहले लगातार क्रमिक परीक्षण उड़ानों की शुरुआत: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment