RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में जल संरक्षण कार्यों का केंद्रीय जल आयोग की टीम ने किया फील्ड वेरिफिकेशन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जल शक्ति अभियान (जेएसए) के अंतर्गत जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर अपलोड जल संरक्षण कार्यों का भौतिक सत्यापन भोजपुर जिले में शुरू हो गया है। अभियान के तहत अपलोड संरचनाओं का फील्ड वेरिफिकेशन टीम द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पीरो, तरारी, संदेश, सहार एवं चरपोखरी प्रखंडों में निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन किया। इस दौरान सोख पिट, नहर, पइन, तालाब सहित विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा पोर्टल पर उपलब्ध विवरण का स्थल पर मौजूद संरचनाओं से मिलान किया गया।फील्ड वेरिफिकेशन में केंद्रीय जल आयोग, पटना के केंद्रीय नोडल अधिकारी-सह-सहायक अभियंता मो. शकील अहमद, जिला नोडल पदाधिकारी जल संचय जन भागीदारी अमित कुमार, जल-जीवन-हरियाली मिशन, भोजपुर के युवा पेशेवर विजय कुमार, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। सत्यापन का उद्देश्य जल संरक्षण योजनाओं का प्रगति का आकलन,अपलोड आंकड़ों की प्रामाणिकता तथा भविष्य की योजनाओं के लिए विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़े उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के माध्यम से जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

आईआईसीए और एनएएलएसएआर ने “दिवाला और दिवालियापन क़ानून में एलएलएम” पाठ्यक्रम लॉन्च किया।

rktvnews

श्री मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व को प्रोत्साहन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गढ़वा टाउन हॉल में 27 जून को मेगा रक्तदान शिविर, उपायुक्त करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

जय श्रीराम के जयघोष से भरत ने भगवान राम को सौंपी राजगद्दी।

rktvnews

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत स्थापित औषधालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment