जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गेहूं अधिप्राप्ति कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी,सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करने का दिया निर्देश।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।आज रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रखंड उदवंतनगर स्थित एग्रो पैक्स में गेहूं अधिप्राप्ति का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किसानों से गेहूं की अधिप्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान किसान रविकांत सिंह द्वारा 11 क्विंटल गेहूं पैक्स को उपलब्ध कराते हुए खरीद प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को अधिप्राप्ति से संबंधित प्रक्रियाओं एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), जिला सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य किसान एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



