RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:उद्योग विभाग के विविध योजनाओं के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)17 जनवरी।जिला पदाधिकारी दरभंगा शकौशल कुमार की अध्यक्षता में (कार्यालय कक्ष) में दरभंगा जिले में उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उद्यमियों को सभी आवश्यक आधारभूत एवं वित्तीय सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सशक्त बिहार के निर्माण के लिये राज्य में उद्योगों की स्थापना एवं इनका विकास राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा पिछले बैठक में दिये गये निदेश के अनुपालन की समीक्षा की गयी।
बैठक में उपस्थित प्रत्येक निवेशक/उद्यमी से जिलाधिकारी द्वारा उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया और संज्ञान लेते हुये निराकरण के लिये संबंधित पदाधिकारी एवं बैंक शाखा प्रबंधक को त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक निदेश दिया गया।
उपस्थित उद्यमियों को ऋण स्वीकृति हेतु बैंक शाखा से जरूरी दस्तावेजों की सूची प्राप्त करने एवं सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र बनवाने का निदेश दिया गया एवं उक्त कार्य में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कुल 23 उद्यमियों का ऋण हेतु सेंशन करने का निर्देश संबंधित बैंक को दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को सभी बैंकों का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सुरूची कुमारी, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा,आग्रणी जिला प्रबंधक,दरभंगा एवं उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

छिंदवाड़ा में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

rktvnews

इंडिया ब्लाक किधर?

rktvnews

भोजपुर:जीरो माइल–पातर व जीरो माइल–असनी पथ चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज कार्य का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

माले ने भेदभाव व विभाजनकारी अन्यायपूर्ण बताते हुए CAA,NRC कानून को लागू करने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

rktvnews

इंदौर:बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment