RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )30 अगस्त।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन जिला नियोजनालय, गिरिडीह के परिसर में किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह मो० इमरान फारूकी के द्वारा स्वागत भाषण के साथ भर्ती कैम्प का आगाज किया गया। भर्ती कैम्प में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मर्ती कैम्प में कुल-03 प्रतिष्ठान/संस्थानों ने भाग लिया। जिसमें TATA Motors, Giridih के द्वारा 05 (पाँच) एवं Eduvantage PVT LTD, Delhi हेतु कुल 08 (छः) अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित करते हुए ऑफर लेटर प्रदान किया गया एवं अन्य नियोजक Balmukund Sponge & Iron Pvt. Ltd. Giridih के द्वारा कुल- 18 (अठारह) अभ्यार्थियों को Shortlisted किया गया है। जिन्हे साक्षात्तकार के पश्चात अंतिम रूप से चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया जायेगा, जिसका विवरण निम्न प्रकार है:
Balmukund Sponge & Iron Pvt. Ltd. Giridih से 18 उम्मीदवार को शार्टलिस्ट किया गया है, TATA Motors, Giridih से 05 उम्मीदवारों का चयन किया गया है तथा Eduvantage PVT LTD, Delhi Hiring for the Company, Jay Bharti Maruti, Manesar, Hariyana से 06 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
मो० इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह के मार्गदर्शन में भर्ती कैम्प-2025 का सफल आयोजन किया गया। आयोजित मर्ती कैम्प 2025 के स्थानीय युवक/युवतियों के द्वारा विशेष रूची दिखाई गई। मो० इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह ने बताया कि बेरोजगारों के हित में भविष्य में भी भर्ती कैम्प का आयोजन किया जायेगा। आयोजित ‘भर्ती कैम्प में जिला नियोजनालय, गिरिडीह कार्यालय के धर्मेन्द्र कुमार यंग प्रोफेशनल सुमित कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रमोद बेदिया, अनुसेवक, मनोहर मुर्मू, रंजीत दास, सुरक्षा प्रहरी का भी सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

चतरा:निष्क्रिय खातों एवं अवादाकृत राशि की दावा प्रक्रिया हेतु जिला स्तरीय जागरूकता शिविर कल।

rktvnews

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टीवी मुक्ति वाहिनी द्वारा कई चिकित्सक सम्मानित।

rktvnews

रामगढ़:ब्लास्टिंग कर अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य हुआ शुरू।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान:सी-विजिल एप्प से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधी बेलगाम : अभ्युदय

rktvnews

Leave a Comment