RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली के नाम एक और रिकॉर्ड: फार्मर रजिस्ट्री एक लाख के पार।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)17 जनवरी।किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में वैशाली जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए फार्मर रजिस्ट्री का आंकड़ा 1 लाख के पार कर लिया है। यह मील का पत्थर जिले में चल रहे किसान पंजीकरण अभियान की सफलता, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और किसानों की सक्रिय भागीदारी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल लाभुकों की संख्या 1,95,228 है। इसके सापेक्ष अब तक कुल फार्मर रजिस्ट्रेशन 1,02,104 पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनमें से 46,005 पीएम किसान लाभुकों की फार्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में किसान पंजीकरण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
इस अभियान में पातेपुर प्रखंड लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए किसान पंजीकरण में जिले में अग्रणी बना हुआ है, जो प्रखंड स्तर पर प्रभावी निगरानी, समन्वय और फील्ड-लेवल प्रयासों का परिणाम है।
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह ने इसे एक सामूहिक उपलब्धि बताते हुए अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC), जीविका दीदियों एवं किसान सलाहकारों आदि की भूमिका की सराहना की है। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इसी गति और समर्पण के साथ आगे भी कार्य करते हुए शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र किसान तक भारत सरकार और बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

Related posts

उमरिया जिले के मानपुर ब्लॉक दमना गांव में पहुंचे फ्रांस के टूरिस्ट।

rktvnews

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) कैदियों के पुनर्वास और कल्याण को ध्यान में रख मनाएगा जन स्वाभिमान दिवस।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनने के लिए क्विज में भाग लेने का आग्रह किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’।

rktvnews

भोजपुर:टेम्पू ई रिक्शा चालक संघ की आरा नगर कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पत्नी संग हज कर लौटे सरफराज अहमद खान बोले,मन की मुराद हुई पूरी।

rktvnews

Leave a Comment