RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निदेशानुसार UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)17 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार शुक्रवार को विकास भवन सभागार में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों पर कार्यरत आधार ऑपरेटरों को आधार के नए सॉफ्टवेयर “यूनिवर्सल क्लाइंट (Universal Client)” के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसके अलावा प्रशिक्षण में नए सॉफ्टवेयर की विशेषताओं, लॉगिन प्रक्रिया, आधार नामांकन एवं अद्यतन की नई कार्यप्रणाली, तकनीकी सावधानियों तथा त्रुटि निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही इस अवसर पर बताया गया कि यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से आधार सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध हो सकेगी। आगे उपायुक्त ने निर्देशानुसार सभी आधार ऑपरेटर को नए सॉफ्टवेयर का सुचारू रूप से उपयोग सुनिश्चित करने से अवगत कराया गया, ताकि आधार सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं आधार ऑपरेटर उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: बीएसडीएवी द्वारा गरीब व जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों सहित अन्य वस्त्रों का किया गया वितरण।

rktvnews

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

rktvnews

मर्सी’ का ट्रेलर बना चर्चा का विषय — निष्क्रिय इच्छामृत्यु और मानवीय गरिमा पर संवेदनशील संवाद; फिल्म 24 अप्रैल को होगी रिलीज़।

rktvnews

भोजपुर: सजग रचनाकार संस्थान के तत्वावधान में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

Leave a Comment