RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:भारतीय वायुसेना ने जीता 46वीं सीनियर साईकिल पोलो प्रतियोगिता का खिताब,प्रादेशिक सेना रही उप विजेता, इंडियन आर्मी को मिला कांस्य पदक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।पिछले चार दिनों से साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा ऑल बिहार साईकिल पोलो एसोसिएशन के द्वारा स्थानीय हवाई अड्डा मैदान पर आयोजित हो रही 46वीं सीनियर, 44वीं जुनियर, 40वीं सब जुनियर राष्ट्रीय साईकिल पोलो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह के साथ आज भव्य समापन हुआ।
इस बात की जानकारी देते हुए ऑल बिहार साईकिल पोलो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव चन्दन पाण्डेय ने बताया कि सब जुनियर वर्ग के फाइनल का खिताब केरला को हरा कर उत्तर प्रदेश ने जीता जबकि कांस्य पदक छत्तीसगढ़ की टीम को मिला। वहीं जूनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि बंगाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं उत्तर प्रदेश ने जुनियर का कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश विशेश्वर ओझा ने अपने वक्तव्य से खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए साईकिल पोलो खेल को अपना हर संभव सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया तथा विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही श्री पाण्डेय ने बताया कि भोजपुर की इस गौरवमय धरा पर पिछले चार दिनों से 25 राज्यों की टीमों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर वासियों और स्थानीय दर्शकों को इस खेल की उत्कृष्टता से परिचय कराया।
इसके पूर्व आज के प्रतिस्पर्धा की शुरुआत करते हुए आर.वी.एस. पब्लिक स्कूल की निदेशिका डॉ कांति सिंह ,आचार्य दया शंकर पाण्डेय, साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव दिनेश सर्वे राज्य संघ के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश सिंह एवं प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ कुमार विजयेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुवेंद्रु मलिक, मो सैफ, सबदन पाण्डेय, अब्दुला सिद्दीकी रेफरी बोर्ड के चेयरमैन एम एल नायक, जी चंदर राव, आर के मोहंती, सबदन पाण्डेय, रोहित कुमार, विकास कुमार, आदित्य कुमार, अखिलेश यादव, मिलिंद पटले प्रमोद तिवारी, अजय भावे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थें।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति के तहत सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण पाकर बालिकाओं में बढ़ा आत्मविश्वास।

rktvnews

इंदौर में चलेगा नशा मुक्ति का विशेष अभियान,युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस।

rktvnews

भोजपुर : 123 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त के सचिव सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति के उपरान्त विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं समन्वयक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment