RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 नवम्बर। आज नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों की शुरुआत स्कूल के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देते हुए प्रभात फेरी के साथ हुई। यह प्रभात फेरी वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहीद मार्ग होते हुए मद्यनिषेध कार्यालय परिसर में समाप्त हुई।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्कूल में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशीश परवीन (डॉ० एन०सी०एस० गर्ल हाई स्कूल), द्वितीय स्थान अमरजीत कुमार (हित नारायण क्षत्रिय +2 विद्यालय, आरा), और तृतीय स्थान नेहा कुमारी (बालिका उच्च विद्यालय +2 शिशु संस्थान) ने प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पल्लवी कुमारी (महादेवा रोड, आरा), द्वितीय स्थान गरिमा सिंह (राजकीय +2 हाई स्कूल, हसन बाजार कतर), और तृतीय स्थान अनन्या कुमारी (राजकीय +2 हाई स्कूल, जिला) ने प्राप्त किया। इन विजेताओं को सम्मानित किया गया।
पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रतनेश सादा और मुख्य सचिव, बिहार सरकार ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग जिले में मद्यनिषेध कार्यालय से कराया गया, जिसमें जीविका दीदियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भी भाग लिया।
जिले के सभी प्रखंडों में मद्यनिषेध जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और बैनर लगाए गए, जिनमें नशा और जहरीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया गया। साथ ही, जीविका, आशा कार्यकर्ताओं और कला जत्था के माध्यम से नशीले पदार्थों और जहरीली शराब या ताड़ी के सेवन से होने वाले नुकसान और पूर्व उदाहरणों की जानकारी व्यापक स्तर पर दी गई। इन प्रयासों का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज की स्थापना करना है।

Related posts

विक्रम भट्ट सर और महेश भट्ट सर के साथ काम करने के बाद मुझे संगीत और लय की समझ आई – वर्धन पुरी

rktvnews

राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए की वो जनता से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ले जानकारी : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें मतदाता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य-समागम: ‘उन्हें’ नहीं पता कि ग़ुस्सा किस पर करें?🤪

rktvnews

भोजपुर:वंचित वर्ग को शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल करना सामाजिक दायित्व: डा कृष्ण मुरारी अग्रवाल

rktvnews

डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 अंतर्गत एक दिविसीय शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment