
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फ़रवरी। बुधवार को क्रीड़ इंटरनेशनल स्कूल में पद्मश्री डॉ.भीम सिंह भवेश को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड टीम द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंटू सिंह (वार्ड पर्षाद) भी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधन से सुषमा सिंह, मुन्ना सिंह, जयंत कुमार सिंह (प्रिंसिपल) और राहुल देव उपस्थित थे। डॉ. भीम सिंह भवेश ने छात्रों को संबोधित
करते हुए कई संस्मरण सुनाए। इन्होंने बताया की अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को अपनाना होगा।इस अवसर पर क्रीड़ इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल जयंत कुमार सिंह ने कहा, “हमें डॉ. भीम सिंह भवेश का सम्मान करने का अवसर मिला है, जो एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। हमें उम्मीद है कि उनके शब्दों से हमारे छात्र प्रेरित होंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
