RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब 4 विकेट से विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फ़रवरी।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब (ग्रीन) के बीच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ । टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए ।चंदन ने सर्वाधिक 61 रन निहाल रंजन ने 44 रन ,अभिनीत ने 11 रन, शोभित ने 11 रन, अंकित सिंह ने 22 रन एवं अंकित कुमार ने 10 रनों का योगदान किया। जूनियर बॉयज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक यथार्थ ऋषभ एवं अभिजीत को दो-दो विकेट मिला ।
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर बॉयज की टीम ने 34.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।जूनियर बॉयज की तरफ से प्रियांशु ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 102 रनों का योगदान किया । विवेक ने 26 रन, रितिक ने 36 रन एवं परमजीत ने नाबाद 15 रनों का योगदान किया और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । अवेंजर क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट, अंकित, कुणाल एवं मनीष चौबे को एक-एक विकेट मिला ।इस प्रकार जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। आज के मैच का मैन ऑफ द मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब के प्रियांशु को शानदार शतकीय पारी के लिए दिया गया । उन्हें जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य डॉ विनायक कुमार राय के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर:जैन धर्म का सम्मान त्याग से ही है: मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

आरा मुख्य डाकघर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष स्टॉल लगा की झंडो की बिक्री।

rktvnews

नवादा: “शिक्षा संवाद” का किया गया आयोजन।

rktvnews

आसन एवं प्राणायाम से स्वस्थ व्यक्ति रोगी नहीं होते और रोगी व्यक्ति के लिए सावधानी स्वास्थ्यवर्धक होता है:विक्रमादित्य

rktvnews

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य – जिला जज

rktvnews

भोजपुर:प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना एवं कला के प्रति रुचि बढ़ाना है: प्राचार्य एन पी पालित

rktvnews

Leave a Comment