RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:समग्र तथा ई-केवायसी से खसरे की लिकिंग समय-सीमा में हो पूर्ण:कलेक्टर

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)21 मई।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में ड्रोन फ्लाई कर 1091 ग्रामों के एसओआई से प्राप्त नक्शा ग्राउण्ड टूथिंग के कार्य, आरओआर इंट्री आदि कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले के अन्तर्गत 1091 ग्रामों के प्राप्त नक्शे में से मंगलवार तक 1005 ग्रामों के टूथिंग नक्शे पूर्ण हो गये हैं। श्री सिंह ने निर्देश दिये कि अगली बैठक तक अन्य सभी ग्रामों के टूथिंग नक्शे पूर्ण कर लिये जायें। इसी के साथ जिले में समग्र तथा ई-केवायसी से खसरे की लिंकिंग के कार्य में से मंगलवार तक एक लाख 35 हजार 84 पूर्ण हो चुके हैं। इसी के साथ डुप्लीकेट खसरे के 122 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और खसरा नक्शा सुधार के 24 हजार 643 कार्य मंगलवार तक पूर्ण हो चुके हैं। श्री सिंह ने राजस्व अमले को निर्देश दिये कि राजस्व कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर एमएस कवचे, सहायक कलेक्टर गगनदीप सिंह मीणा, एसडीएम अर्थ जैन, एलएन गर्ग तथा सम्बन्धित अधिकारी एवं एसडीएम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई!29 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को किया गया सील।

rktvnews

आशाकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का माले ने किया समर्थन!आशाकर्मियों को 18 हजार रुपए प्रति माह न्यूनतम मानदेय दी जाए-माले!

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची महिला विंग करेगी दो दिवसीय “द ब्राइडल स्टोरी” लाइफस्टाइल एक्जबिशन का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने डी०सी० विपत्रों का समायोजन को लेकर की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

तमिलनाडु:बिहार के प्रवासी मजदूरों के मताधिकार से वंचित किए जाने के खिलाफ चेन्नई में AICCTU-LTUC का अभियान।

rktvnews

अंगदान मानव स्वभाव का सर्वोच्च नैतिक उदाहरण है – उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment