RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई गई जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फ़रवरी। बुधवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में स्वामी जी की जयंती युगेशवर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई । कार्यक्रम का उद्घाटन शिवशंकर तिवारी, युगेशवर प्रसाद सिंह, तारकेश्वर ठाकुर, और शशीकांत तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और स्वामी सहजानंद जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। संचालन शशीकांत तिवारी ने किया।अपने संबोधन में तारकेश्वर ठाकुर एडवोकेट सचिव ने कहा कि यह संस्था स्वामी जी के विचारों, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रचार-प्रसार का काम करती है ।अब इसका विस्तार प्रखंड स्तर तक किया जाएगा ताकि इनसे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।वहीं युगेशवर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वामी जी महान किसानों के मसीहा ,समाज सुधारक, संन्यासी, और स्वतंत्रता सेनानी थे, लेकिन उन्हें सरकारी स्तर से उचित सम्मान नहीं मिला।
समारोह में दुर्गाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष,बिजय सिंह, भाजपा नेता,अजय सिंह, बखोरापुर समाजसेवी , मनमोहन ओझा,सचिव बार एसोसिएशन आरा शिवदास सिंह, परशुराम चौधरी, रविकांत, ब्रम्हर्षि अनील राय, सुर्यकांत पांडेय, अजय पांडेय,राम भद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अवध कृष्ण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

हाजीपुर: मांगों के समर्थन में लोको पायलट रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष किया सामूहिक उपवास।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:“सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:दुष्कर्म के दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल कर कड़ी सजा मिले: राजेश्वर पासवान

rktvnews

18 दिसंबर को पटना में कॉमरेड विनोद मिश्र के 25 वें स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले संकल्प सभा को ले माले नेता अमित कुमार बंटी के नेतृत्व में किया पर्चा वितरण।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

बिहार: बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment