RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अतीक और अशरफ के पुलिस गिरफ्त और मौजूदगी में हुई हत्या में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी और कमिश्नर को जारी किया नोटिस।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,19 अप्रैल।उत्तर प्रदेश के चर्चित हत्याकांड अतीक अहमद और अशरफ के पुलिस बलों की मौजूदगी और गिरफ्त में 15 अप्रैल की रात इलाहाबाद के काल्विन अस्पताल के पास मीडिया द्वारा ली जा रही खबरों के कैमरों के सामने पत्रकार के रूप में शामिल तीन युवकों द्वारा दोनो की गोली मार हत्या कर दी गई थी जिसे लेकर देश भर में आरोपियों द्वारा दिए गए बयान और पुलिस प्रशासन द्वारा दायर हलफनामे से असंतुष्टि के कारण इस घटना और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवालिया निशान खड़ा किया है जिस पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने इस हत्या कांड को लेकर उपजे विवादों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के डीजीपी और कमिश्नर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग द्वारा मांगे गए जवाबों में मुख्य रूप से 1.अतीक और अशरफ की गिरफ्तारी कितने बजे और कहा से की गई? की जानकारी।
2.दोनो की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों या रिश्तेदारों को दी गई थी या नहीं?
3.इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेने हेतु अतीक और अशरफ के खिलाफ दर्ज शिकायत और एफआईआर की प्रतियां।
4.मौत के कारणों की जानकारी हेतु बिसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की हाथ के बजाय टाइप की हुई प्रतियां।
5. एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का अंतिम कारण के साथ इस संबंध में मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट क्या कहती है उसकी प्रतियां शामिल है।ज्ञातव हो की उत्तर प्रदेश सरकार पर उठ रहे इस हत्या कांड के बाद सवालों के मद्देनजर नजर मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा एक तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का भी गठन किया गया है।

Related posts

गिरीडीह:मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की राजनीतिक दलों संग अहम बैठक, अफवाहों पर न दें ध्यान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने केंद्रीय कारा घाघीडीह, साकची कारा एवं संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर : एन एच पर ट्रकों की भिङंत में एक ट्रक चालक की मौत।

rktvnews

भोजपुर:पीएम केंद्रीय विद्यालय आरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 62वें स्थापना दिवस का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment