RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने कृषि स्टैक परियोजना की प्रगति को लेकर ज़ूम के माध्यम से की समीक्षा बैठक।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी। गुरुवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में कृषि स्टैक परियोजना की प्रगति को लेकर ज़ूम के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान रजिस्ट्री आईडी सृजन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आगामी शिविर में किसान पंजीकरण की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक अंचलों में न्यूनतम 70 कर्मियों की आईडी सृजित की जाए, ताकि उनके द्वारा कल आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, शिविरों को समय पर प्रारंभ करने एवं प्रभावी जनसंपर्क/मोबिलाइजेशन करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में क्रियाशील कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी निर्देश दिया, ताकि शिविर संचालन के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अपर समाहर्ता, भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

गया: डीएम ने “MPLS ” कार्यक्रम के अंतर्गत वज्रपात जनजागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के निरीक्षण में उपस्थित मिले डाक्टर ।

rktvnews

आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगें-लोजपा रामविलास

rktvnews

भारत में बुज़ुर्ग आबादी की समस्याएँ।

rktvnews

आरईसी और पीएनबी ने अगले तीन वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये के अवसंरचना परियोजना ऋण के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment