RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना में शहरी आपदाओं रोकथाम के लिए BSDMA और नगर निगम की संयुक्त पहल।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)11 अगस्त।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और पटना नगर निगम ने मिलकर नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य है- समय पर शिकायत, समय पर समाधान, आपदा से बचाव के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पटना का निर्माण।
प्राधिकरण का स्लोगन है- “आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी”
इसके तहत शहर के नागरिक पटना नगर निगम के WHATSAPP Chat BOT नंबर 9264447449 पर “Hi” लिखकर और फोटो भेजकर, या फिर 155304 पर कॉल करके अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से कूड़े के ढेर, स्ट्रीट लाइट की खराबी, पानी का रिसाव, कूड़ा गाड़ी का न पहुँचना, खुले मैनहोल और जल जमाव जैसी समस्याओं के लिए उपलब्ध है। इसका उपयोग करके नगरों में होने वाली आपदाओं को रोका जा सकता है, जो प्राधिकरण के पूर्व-तैयारी अभियान का हिस्सा है।
नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण एवं शहरी आपदाओं से बचाव के लिए शहर के 75 वार्डों में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक तक यह संदेश पहुँचे और समस्याओं का त्वरित समाधान करके संभावित आपदाओं को रोका जा सके।

Related posts

चतरा:जिले के तीन प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

ऊर्जा क्षेत्र: भोजपुर और बक्सर जिले को मिली 245.96 करोड़ रुपए की बिजली परियोजनाएं।

rktvnews

सीतामढ़ी:एसआईटी के हेल्थ कैंप में सौ छात्रों के स्वास्थ्य की जांच।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर सुदृढ़ होता प्रदेश का चिकित्सा तंत्र।

rktvnews

चितौड़गढ़:आर्ट फेस्टिवल में छाया स्वीप, कलाकारों ने ली शत प्रतिशत मतदान करने की अपील।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से 75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए।

rktvnews

Leave a Comment