RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 11 जून। सोमवार को
शहर के प्रबुद्ध लोगों की एक आवश्यक बैठक महादेवा हनुमान मंदिर परिसर में संध्या पांच बजे डा दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबुद्ध लोगों सहित
फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती के सहयोगी और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रांतीय महामंत्री रामदयाल सिंह।
इन्होंने उपस्थित सदस्यों का परिचय लेते हुए बताया कि सहकार भारती एक ऐसा संगठन है
जहां सबसे पहले सहकार की बात होती है, सहयोग की बात होती है, और तब कार्य की पूरी प्रक्रिया को बताया जाता है। बिन संस्कार नहीं सहकार बिन सहकार नहीं उद्धार की मुक्ति को विस्तार से समझाने का प्रयास किया।
इन्होंने बताया कि इस संगठन में पुरूष ,महिला,युवा, युवती सभी स्वतंत्र हैं जुड़ेने के लिए।इसमें कोई जाति ,धर्म,मजहब की कोई बंदिश नही है। श्री सिंह ने बताया कि सहकार भारती के माध्यम से आम लोगों में आर्थिक विकास के लिए कई प्रकोष्ठ का गठन होता है।सहकारी समितियों का संचालन होता है जिसमें वर्कर्स क्रेडिट कोऑपरेटिव,फार्मर्स कोऑपरेटिव ,डेयरी क्रेडिट कोऑपरेटिव, आदि का गठन होता है।
सहकारिता में जुड़ने का मतलब आर्थिक हिस्सेदारी के साथ-साथ समाज के लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव के साथ-साथ आर्थिक प्रगति का आधार बढ़ाना है। यह संगठन व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि सामूहिक हित के लिए कार्य करता है। इन सहकारी समितियां के माध्यम से सर्वे सर्वेक्षण के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि कौन-कौन इलाकों में कौन-कौन सहकारी समिति बनाने की जरूरत है ।जो समितियां कमजोर हैं, जो समिति नहीं चल रही है उसको भी मजबूत करने का काम स्थानीय लोगों के माध्यम से किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में तो लोग कुछ ना कुछ करके अपना जीवन यापन करते हैं लेकिन यह समितियां ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी लाभदायक ग्रामीण लोगों को समृद्ध बनाने और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठने के लिए मैं अपना सारा शेष जीवन समर्पित करता और यह मेरा दिखाने के लिए नहीं बल्कि इसको मेहनत करके समय लगाकर पूर्ण रूपेण समितियां को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का संकल्प लिया हूं। और इसे पूरा करने का वचन लेता हूं।
उपस्थित लोगों में नीरज केसरी नंदलाल सिंह रामबाबू प्रसाद चौरसिया उमेश प्रसाद दीनबंधु पांडे दिलीप कुमार रामनारायण पासवान प्रदीप राम नूर मोहम्मद मनोरंजन कुमार विनोद पासवान अजय कुशवाहा वीरेंद्र गिरी आदि रहे।
