RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हर घर तिरंगा फहराए : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/मध्यप्रदेश 13 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरो को नमन कर कहा कि हर नागरिक पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर हर घर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाए।
मुख्यमंत्री चौहान रविवार को बुधनी में हर घर तिरंगा रैली में शामिल होने के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।तिरंगा रैली से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि बुदनी के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में हर वर्ग के नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार से आकाश गुंजायमान कर दिया।मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री के आहवान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री के “मेरी माटी मेरा देश” जैसे राष्ट्रप्रेम के अभियान ने जन-जन में देश-प्रेम की भावना को भरा है।
मुख्यमंत्री ने आजादी के अमर सेनानियों और वीरों का उल्लेख कर कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भुला दिया गया था। उन्होंने कहा कि हँसते-हँसते फाँसी को गले लगाने वाले वीरों की इच्छा सिर्फ यही होती थी कि भारत माता की आजादी तक वे बार-बार इस धरा पर जन्म लेकर अंग्रेजों से संघर्ष कर भारत को स्वतंत्र कराए।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर जन-जन में जगाया देशप्रेम का जोश

मुख्यमंत्री चौहान ने सभा के पूर्व देशभक्ति के गीत तो गाए ही, अपने संबोधन के बाद भी नागरिकों विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के साथ देशभक्ति के अनेक नगमें गाकर जोश बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने “नदिया चले चले रे धारा” गीत से शुरुआत की और देखते-देखते एक के बाद एक “मेरा रंग दे बसंती चोला” और “ये देश है वीर जवानों का” आदि कई गीत गाए।युवाओं ने भी पूरे जोश से हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री के सुर में सुर मिलाए। मुख्यमंत्री ने सभी का आहवान किया कि वे प्रण ले कि मध्यप्रदेश को देश का श्रेष्ठ प्रदेश बनाते हुए देश को दुनिया का सरताज बनाएंगे।

Related posts

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सदर अस्पताल,आरा में योग शिविर का आयोजन।

rktvnews

चतरा: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सरकारी आवास परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

बिहार: पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य।

rktvnews

भोजपुर:बिहार मलेरिया नियंत्रण छिड़काव एवं बिहार चिकित्सा ज़न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

समस्त महाविद्यालय में 3 माह का वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने किया काम बंद!वेतन का भय दिखाकर कर्मचारियों से कोई काम नहीं कर सकता है:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

सीतामढी:बथनाहा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment