RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)13 फरवरी।प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखण्ड गौरेला के ग्राम पंचायत अंधियारखोह के जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना साकार हो गया है। उन्हें वर्ष 2023-24 में पक्के आवास की स्वीकृति प्रदान की गई थी। योजना से पूर्व जगदीश बैगा अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें जंगली कीड़े-मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि का खतरा हमेशा सताते रहता था। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण पक्के मकान का निर्माण उनके लिए केवल एक सपना मात्र था। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास निर्माण से जगदीश बैगा के जीवन में बड़ा बदलाव आया। अब जगदीश अपने परिवार के साथ पक्के आवास में सुरक्षित और सम्मान के साथ निवास कर रहे हैं। पीएम जनमन आवास जगदीश बैगा जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन स्तर में सुधार का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।

Related posts

बिहार:भोजपुर: विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जुलाई 26

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने यूपीएससी में चयनित जिले के युवाओं से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पशु स्वास्थ्य सशक्तिकरण समिति ने पशु स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर माल्यार्पण सह विचार गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment