
RKTV NEWS /आरा(भोजपुर)13 फरवरी।युथ फोर सेवा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एसडी विद्याकुल कोचिंग सेंटर , पूर्व एम पी आवास धमार के प्रांगण में संतोष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विभिन्न कार्यक्रम में चयनित दो सौ से ज्यादा छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा बच्चों को सम्मानित करने के बाद हौसला अफजाई करते हुए बताया कि यूथ पर सेवा तमाम बच्चों के सुंदर भविष्य के लिए शिक्षा स्वास्थ्य जागरूकता कंपटीशन पर्यावरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जल संरक्षण आदि पर लगातार कई वर्षों से कार्य कर रहा है, जो एक प्रशंसनीय कार्य है। इन्होंने कहा कि छात्र इस संगठन का लाभ लेकर अपने जीवन को सुंदर बना सकते हैं ।इसके लिए उन्हें धैर्य ,अनुशासन ,लगन और लगातार अभ्यास करने की ज़रूरत है।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत, अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मान के साथ हुआ।
कार्यक्रम के संचालक पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य तथा लगातार किए गए कार्य का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और बताया कि यह यूथ फॉर सेवा केवल विद्यार्थियों के उत्थान के लिए निशुल्क काम कर रहा है। अब तक दर्जनों गांवों को जोड़ा गया तथा हजारों स्वयंसेवक समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए हैं लगभग 200 छात्र-छात्राओं को उनके उपयोग का सामान देकर प्रोत्साहित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने धमार ग्राम का ऐतिहासिक सामाजिक और प्रमुख लोगों की सेवाओं का विशेष रूप से चर्चा किया और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
कैट के जिला अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता छोटे उर्फ आलोक अंजन ने यूथ फॉर सेवा के संदर्भ में सक्रिय भागीदारी और युवाओं के लिए सतत सहयोग की बात कही।मंच संचालन स्टेरिंग टीम मेंबर संतोष और धन्यवाद ज्ञापन धीरज कुमार ने किया।अन्य प्रमुख लोगों में विवेकानंद सिंह, सनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सतीश कुमार मुखिया प्रतिनिधि भूपेश सिंह वह अन्य की उपस्थिति सहित सिमरन कुमारी, प्रियांशु कुमारी, नेहा कुमारी, शिल्पा कुमारी, काजल कुमारी, नंदनी कुमारी, रिशु कुमार, रितिक कुमार, पवन, पंकज, प्रिंस, विशाल यादव, प्रतीक, गोलू आदि की सराहनीय योगदान रहा।
