RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

देवघर :उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की निगरानी में उतारा गया बाबा बैद्यनाथ व पार्वती मंदिर का पंचसुल।

पंचशूल उतरने के पश्चात बाबा वैद्यनाथ व माता पार्वती का गठबंधन नही कर सकेंगे श्रद्धालु।

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)13 फरवरी।महाशिवरात्रि, 2026 के अवसर पर परंपरा के मुताबिक बाबा मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र पंचशूल को आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की निगरानी में महाशिवरात्रि से पहले विधिवत उतारा गया। इस दौरान पंचशूल को स्पर्श करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी मंदिर प्रांगण में किया गया था। विदित है कि पंचशुलों को कल एक बार फिर पूजा पाठ कर मंदिरों के शिखर पर लगाया जाएगा और तब जाकर गठबंधन का रिवाज हो सकेगा।
इसके अलावा इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर, शिवगंगा, मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावे शिव बारात रुट लाइन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावे देवघर शहर के साथ महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर की साफ-सफाई, साज-सज्जा और सजावट का काम भी विशेष रूप से किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन पहले साल में एक बार बाबा मंदिर और पार्वती मंदिर के शीर्ष पर स्थित पंचशूल को विधिवत उतारा जाता है एवं इस अलौकिक क्षण के गवाह बनने हजारों भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ती है। पंचशूल उतारने के बाद महाशिवरात्रि से पूर्व कोई भी भक्त गठबंधन नहीं कर सकते हैं। माता पार्वती और महादेव के गुंबदों पर लगे दोनों पंचशुलों को उतारने के बाद पहले आपस में मिलाया जाता है और एक साथ रखा जाता है एवं यह अलौकिक दृश्य व परम्परा सिर्फ बैद्यनाथ धाम मंदिर में ही देखने को मिलता है एवं इस मौके पर हर कोई की इच्छा होती है कि वह एक बार इन पंचशुलों का दर्शन कर लें। इसलिए इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ भी उमड़ती है।
इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के अलावा संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर:टीबी मरीज नियमित दवा,पौष्टिक आहार का सेवन और धूम्रपान से दूर रहें : उप विकास आयुक्त

rktvnews

भोजपुर:अभिनेता मुकेश खन्ना व मंत्री राजू सिंह के हाथों आदित्या बिहार सांस्कृतिक गौरव से हुई सम्मानित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: एसबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा महाविधालय सहित अन्य जगहों पर किए गए पौधारोपण।

rktvnews

वैशाली: डीएम के निर्देश पर दुर्घटना पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा की होगी व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर: कृष्णगढ़ थाने में एसपी का लगा जनता दरबार।

rktvnews

Leave a Comment