RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जनक यादव वाचनालय को आधुनिक वाचनालय के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा से लैस किया जाएगा:जिलाधिकारी

सारण/ छपरा 23 सितम्बर।आज जिलाधिकारी अमीर के द्वारा जनक यादव वाचनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के जिलाधिकारी ने बताया कि जनक यादव वाचनालय को समुन्नत वाचनालय के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा से भी लैस किया जाएगा।ताकि जिला के छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई करने एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु पठन-पाठन के लिए अनुकूल माहौल वाला भवन मिल सके।
जिलाधिकारी के द्वारा छपरा में पुस्तकालयों की कमी को देखते हुए जनक यादव वाचनालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में भवन परिसर में अनुपयोगी रद्दी सामानों को हटवाकर साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वाचनालयअपने प्रयोजन में सफल नही हो पा रहा है। वाचनालय में बंद कमरों को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खुलवाकर इन्वेंटरी बनवाने का निदेश उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा को दिया गया।जिलाधिकारी के पहल से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पढ़ने हेतु अनुकूल वातावरण वाला वाचनालय एवं पुस्तकालय शीघ्र ही उपलब्ध हो सकेगा। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘सस्तु साहित्य मुद्रणालय ट्रस्ट’ द्वारा गुजराती भाषा में प्रकाशित आदि शंकराचार्य की ग्रंथावली का विमोचन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर : भोजपुर डीएम ने किया जवइनिया कटाव का निरीक्षण।

rktvnews

मोतीहारी:राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण ओवरऑल विजेता एवं पटना उपविजेता।

rktvnews

अवैध कब्जों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता के निर्देश।

rktvnews

डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment