RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय मे दी गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 फ़रवरी।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के अध्यक्षता मे जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,जिलाध्यक्ष दुर्ग राज सहित जिला पदाधिकारी और नेताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उक्त अवसर पर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे,भारत माता की जय आदि नारे लगाए गए।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को महान व्यक्तित्व वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रवर्तक थे। अंत्योदय विचारधारा जिसमे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे है।उन्होने संघर्ष और दुःख की पीड़ा को झेलते हुए अपना जीवन राष्ट्र हीत मे लगा दिया।उन्होने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में अशोक शर्मा, रामदिनेश यादव,सतीश भट्ट,राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,दीपक सिंह,हरेराम चंद्रवंशी, उदय आदि लोग थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित “प्रधानमंत्री की सौगात आपके लिए “कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:मिशन दक्ष के अंतर्गत जिले के 135 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) द्वारा ‘सहकारी क्षेत्र में उन्नत एवं पारंपरिक बीजोत्पादन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठीको संबोधित किया और साथ ही BBSSLके Logo, वेबसाइट और Brochure का अनावरण व BBSSLके सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए

rktvnews

आजकल की शादियाँ दिखावा…?

rktvnews

पटना:भारत की योग परंपरा निखिल विश्व को निरामय बना रही है : डॉ सुलभ

rktvnews

उज्जैन:आस्था, परंपरा और सेवा की त्रिवेणी बनी पंचक्रोशी यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment