RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर)21 नवंबर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के मार्गदर्शन में आज 21 नवंबर 2026, शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मन मोहन ओझा, जिला अभियोजन पदाधिकारी मानिक कुमार सिंह एवं वादकारी उपस्थित रहे।
इस विशेष लोक अदालत के लिए *दो बेंच का गठन* किया गया है। इसमें *परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 138 – चेक अनादरण से संबंधित लंबित वादों को रखा गया था। गठित बेंच द्वारा पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर मामलों का निपटारा कराया गया। इसके लिए न्यायालयों से प्राप्त मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को पूर्व में ही नोटिस निर्गत किया जा चुका था।

लोक अदालत के लाभ

*1.* पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होगी।
*2.* न्यायिक प्रक्रिया सरल और त्वरित होगी।
*3.* लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में जमा की गई कोर्ट फीस की पूर्ण राशि वापस कर दी जाएगी।
*4.* लोक अदालत का निर्णय अंतिम होगा, जिसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव दिवाकर कुमार ने जिले के सभी अधिवक्ताओं तथा वादकारियों से अपील की है कि वे समय समय पर लगने वाले विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निपटारा कराएं। अधिक जानकारी के लिए DLSA भोजपुर, आरा के कार्यालय से कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

पर्व एवं उत्सव आपसी भाईचारे के प्रतीक – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पान व ततवा जाति के लोगों ने की बैठक।

rktvnews

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है:-डॉ. विनोद

rktvnews

समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुने बिना फैसला नहीं हो सकता।

rktvnews

और अब कॉरपोरेट जिहाद : आखिर नफरत की आग कब बुझेगी?

rktvnews

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने ब्राजील के ब्रासीलिया में ‘निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना संबंधी निष्‍ठा और जनता का विश्वास के संरक्षण’ के विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment