RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : लक्ष्मण कुमार बने एसआरपी कॉलेज के प्राचार्य!  लोगों ने दी शुभकामना व बधाई

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 20 नवम्बर। लक्ष्मण कुमार को एसआरपी कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। पटना के फतेहपुर स्थित एसआरपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण कुमार को  महाविद्यालय के प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से महाविद्यालय परिवार मे हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इस मौके पर महाविद्यालय की अध्यक्षा सुधा देवी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय, पूर्व प्राचार्य नवनीत सिन्हा तथा पूर्व प्राचार्य वैद्यनाथ सिंह ने शुभकामना एवं बधाई दी है। उन लोगों ने विश्वास जताया कि लक्ष्मण कुमार के कुशल नेतृत्व एवं अनुभव से महाविद्यालय शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र मे नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। वहीं, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. रमाशंकर, बबीता कुमारी, अर्चना सिन्हा, पंकज कुमार, हरि शंकर, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, ढोलन कुमार, अमित कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी उन्हें प्राचार्य नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है।
महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि उनके कुशल मार्गदर्शन मे संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।

Related posts

इंदौर:आबकारी अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई!तीन मामलों में लगभग ढाई लाख रूपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने विभिन्न इंटर परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाइया।

rktvnews

बागपत:कम पानी, कम लागत और ज्यादा मुनाफा: जिलाधिकारी की पहल पर बागपत में चिया “सुपरफूड” की बुआई शुरू।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की गई।

rktvnews

Leave a Comment