RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:बहुत कुछ बोलती हैं संगीता गोविल की ‘बोलती खिड़कियाँ’ : डॉ अनिल सुलभ

लेख्य मंजूषा के तत्त्वावधान में साहित्य सम्मेलन में हुआ साहित्योत्सव और पुस्तक का लोकार्पण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)21 नवम्बर। विदुषी लेखिका संगीता गोविल की लघुकथाएँ पाठकों से सीधा संवाद ही नहीं करती, साहित्य का एक वातायन भी खोलती है और उसके माध्यम से बहुत कुछ बोलती भी हैं। समाज की विद्रुपताओं पर प्रहार भी करती हैं तो पीड़ित-हृदय को सांत्वना भी देती हैं। यथार्थ को कटु रूप में छोड़ नहीं देती, उसे सुंदर सपने में बदलने की चेष्टा भी करती है। समाज कैसा है यही नहीं दिखाती, समाज कैसा हो, इसकी प्रेरणा भी देती हैं।

यह बातें शनिवार को, साहित्यिक संस्था ‘लेख्य मंजूषा’ के तत्त्वावधान में, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित साहित्योत्सव एवं पुस्तक-लोकार्पण-समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। उन्होंने कहा कि संगीता जी ने अपना जीवन शिक्षा और साहित्य के लिए अर्पित किया है और इनका पूरा परिवार देवी सरस्वती की सेवा में है।
वरिष्ठ कथाकार और कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी ने लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि संगीता जी अत्यंत प्रतिभाशाली लेखिका हैं। अपने छात्र-जीवन से ही रचनात्मक प्रतिस्पर्द्धाओं में विजयी होती आयी हैं। साहित्य की अनेक विधाओं में लिखती आयीं हैं और लोकार्पित लघुकथा-संग्रह में इन्होंने जीवन के अनेक पक्षों की खिड़कियाँ खोली हैं।

वरिष्ठ कथाकार डा किशोर सिन्हा, डा अनीता राकेश, विश्व मोहन, डा आशा रघुदेव, पूनम कतरियार, डा अमृता सिन्हा, डा पूनम देवा, डा ऋचा वर्मा, तनुजा सिन्हा, प्रियंका श्रीवास्तव ‘शुभ्र’, डा मीना कुमारी परिहार, कमल किशोर वर्मा ‘कमल, रंजना सिंह ने भी अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत संस्था के उपाध्यक्ष मधुरेश नारायण ने तथा मंच का संचालन संस्था के साचिव रवि श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर लेखिका के पति प्रभात कुमार गोविल, पुत्रियाँ स्नेहा, सुमन, सुगंध, सिद्धेश्वर, कुमार अनुपम, कृष्णरंजन सिंह, राधा रमण,भूपेंद्रनाथ सिंह, अभिलाष दत्त, अंकित गर्ग आदि बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:ब्रह्मेश्वर मुखिया की श्रद्धांजलि सभा में समर्थकों ने उठाई कई मांगें।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महंत घासीदास संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित दैनिक योग सत्रों की झलकियां।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

बागपत:5करोड़ 94 लाख रुपए की धनराशि से अमृत 2 के अंतर्गत टटीरी में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च तक झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment