RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:सभी भारतीय भाषाओं की ऊन्नति से हिन्दी उन्नत होगी: सी पी ठाकुर

साहित्य सम्मेलन में अंगविभूति कपिल सिंह मुनि जयंती पर आयोजित हुआ अंगिका महोत्सव।

कवयित्री सरिता मण्डल के अंगिका गीत संग्रह ‘कलयुग के कनिया का हुआ लोकार्पण, सम्मानित हुए साहित्यकार

RKTV NEWS/पटना(बिहार)22 नवम्बर। सभी भारतीय भाषाओं की ऊन्नति से ही हिन्दी उन्नत होगी। इसलिए हमें देश की सभी भाषाओं और बोलियों का संरक्षण और उन्नयन करना चाहिए। हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा बने इसलिए यह आवश्यक है कि भारत के सभी भाषा-भाषी हिन्दी से भी उतना ही प्रेम करें, जितनी अपनी मातृ-भाषा से।

यह बातें रविवार को ‘सरोवर साहित्य परिषद’, पटना के तत्त्वावधान में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित अंग विभूति कपिल सिंह मुनि जयंती एवं अंगिका-महोत्सव का उद्घाटन करते हुए, भारत के पूर्व मंत्री पद्मभूषण डा सी पी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि अंगिका एक समृद्ध भाषा है। इसे और उन्नत किया जाना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कहा कि कपिल मुनि जी सर्वतोभावेन लोक-कल्याण की भावना से कार्य करने वाले एक समर्पित राष्ट्रभक्त साधु-पूरुष थे। उन्होंने न केवल स्वतंत्रता-आंदोलन में भाग लिया अपितु जीवन-पर्यन्त समाज की सेवा की। वे अंगिका और हिन्दी के घोर पक्षधर थे। उन्होंने एक साधु की भाँति अपना जीवन जिया।

आरंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए परिषद के अध्यक्ष डा आर प्रवेश ने कहा कि अंगिका की ऊन्नति तभी होगी जब इसमें अधिकाधिक उच्च स्तरीय साहित्य का सृजन हो। ग़ाज़ियाबाद से पधारे अंगिका के वरिष्ठ साहित्यकार डा अरुण कुमार पासवान, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार दीपक कुमार ठाकुर, पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक डा अजय मण्डल , मुनि जी की पुत्रवधु डा गौरी रानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर साहित्य की मूल्यवान सेवा देने वाले साहित्यकारों को अंग विभूति कपिल सिंह मुनि स्मृति सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मान ग्रहण करने वालों में, वरिष्ठ कवि डा अरुण पासवान, रजनीश कुमार गौरव, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, सरिता कुमारी मण्डल, डा नागेश्वर प्रसाद यादव, इन्दु भूषण सहाय, सुप्रिया रानी, प्रवीर कुमार पंकज, शैलेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, संतोष सिंह ‘राख’, नन्दन कुमार मीत तथा प्रेम प्रकाश के नाम सम्मिलित हैं।

चंदा मिश्र की वाणी-वंदना से से आरंभ हुए अंगिका-कवि सम्मेलन में डा अरुण पासवान, विजय कुमार ठाकुर, नागेश्वर प्रसाद गुप्त, अशोक कुमार शंख, अमृतांशु अमन, शालिनी प्रसाद, कुमारी मणिवाला, सोनम यादव आदि कवियों और कवयित्रियों ने मुग्धकारी काव्य-पाठ किया। मंच का संचालन कुमार अनुपम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण रंजन सिंह ने किया।

Related posts

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किताब उत्सव में पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानंद तिवारी रचित किताब “सड़क से संसद तक “का किया लोकार्पण

rktvnews

भोजपुर:कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षित युवा ,प्रमाण पत्र- के साथ हुए सम्मानित।

rktvnews

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने हस्ताक्षर किए।

rktvnews

त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जहानबाद के पूर्व सांसद पहुंचे पत्रकारों के आवास,व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान रोङेबाजी में दो घायल।

rktvnews

Leave a Comment