RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बजट 2024 सबका साथ,सबका विकास,भविष्य की गारंटी और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करनेवाला: दुर्गा राज

आरा/भोजपुर 01 फरवरी।शुक्रवार को केन्द्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद मे पेश की गई अंतरिम बजट पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अंतरिम वजट को सबका साथ,सबका विकास वाली वजट बताते हुए कहा कि यह वजट विकसित भारत के चार स्तंभ गरीबो,महिलाओं, युवायो और किसानो के लिए कल्याणकारी वजट है।इस वजट मे गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले वर्ष तक 3 करोड़ घरो मे मकान बनाने का लक्ष्य है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी की संख्या बढाने की बात है।आयुष्मान योजना से जीविका दीदी और आशा कार्यकताओ को जोड़ने की बात है। युवायो के लिए स्टार्टअप योजना को एक वर्ष के लिए बढा दिया गया। उन्हे स्किल डेवलपमेंट से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।इसके साथ किसानो के लिए नैनो खाद ,पशुपालन,मत्स्य पालन पर जोर दिया गया है।उनके आमदनी को बढाने और खर्चो को कम करने की योजना सरकार के पास है।यह बजट पूर्ण रूप से संतुलित बजट है।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सह पटना महानगर जिला प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने बजट को भविष्य की गारंटी बताते हुए कहा कहा कि यह बजट अंतरिम बजट है,लेकिन बजट के माध्यम से मोदी सरकार की पूर्ण गारंटी है। इसमे मध्यम वर्ग,करदाताओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। सभी के लिए गारंटी है।
वहीं मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने अंतरिम बजट को विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करनेवाला वाला बजट बताया गया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2047 तक देश को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को इस बजट से बल मिलेगा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा नेता सूर्यभान सिंह,ईं.धीरेन्द्र सिंह सहित सभी नेताओं ने बजट का सराहना करते हुए सभी वर्गो के लिए सर्वमान्य बताया। सभी ने बजट को गरीब कल्याणकारी, किसानो के हितकारी,युवायो के रोजगारपरक और महिलाओं के सशक्तिकरण वाला बताया। एक वर्ष मे एक करोड़ घरो मे सोलर लाईट,हर घर पानी,हर घर बिजली के साथ ऊर्जा मे आत्मनिर्भर देश बनकर अर्थव्यवस्था के मजबुती के साथ विकसित भारत बनने की गारंटी वाला बजट है।
बजट का सराहना करने मे पूर्व विधायक मुनी देवी, मिथिलेश कुशवाहा, सीडी शर्मा, कौशल विद्यार्थी,हरेन्द्र पांडेय,अशोक शर्मा,शंभु चौरसिया,ईं.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,कौशल यादव,प्रेम पंकज ललन,सतीश भट्ट,मीरा यादव,रामदिनेश यादव,संजय कुमार सिंह,पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,मधु मिश्रा, राज कुमार कुशवाहा,संतोष चंद्रवंशी, अरविन्द पांडेय,विनय बेलाऊर,रानी राय,रंजना श्रीवास्तव,सुनील कुमार,रमेश कुमार कर्ण,आलोक अंजन,नवीन प्रकाश,धीरज सिंह,संतोष तिवारी, संतोष सिंह,राजेश सिंह,निशांत सिंह सेंगर,राहुल सिंह,ममता सिंह,विद्यासागर पांडेय,विभु जैन,रितुराज, विजय पासवान, शेख कलामुद्दीन, शंभु प्रसाद,अजय गुप्ता, वरूण सिंह,अभिमन्यु सिंह,दीपक सिंह,रंगबहादुर यादव,संजय तिवारी,संतोष पांडेय,अमरेन्द्र शक्रवार, शेलेश कुमार गुड्डू,संजय सिंह, रवि कुमार,हरेराम चंद्रवंशी, हरेन्द्र कुमार सहित सभी मंडल,मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 25

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने घाटी स्थित मणिपुर के सबसे पुराने हथियारबंद समूह, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के साथ शांति समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन।

rktvnews

हरिद्वार:राज्यपाल उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए।

rktvnews

प्रार्थना के साथ शुरु करे योग:स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

Leave a Comment