
RKTV NEWS/सिवान ( बिहार)11 फ़रवरी।मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के द्वारा 07 जनवरी 2025 को प्रगति यात्रा के क्रम में सिवान जिले में की गई घोषणा के कार्यान्वयन के अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी देने के निमित्त जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया
आज जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा आहूत प्रेस- कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रगति यात्रा के क्रम में सिवान जिले में की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन के अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि 701.25 करोड़ की लागत से 55 किलोमीटर लंबे मांझी दरौली-गुठनी पथ का 10 मीटर चौड़ीकरण की घोषणा के पश्चात कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट के द्वारा प्रदान कर दी गई है।
प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के आलोक में सिवान जिला अन्तर्गत ‘मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला’ को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन के अन्तर्गत सम्मिलित करने हेतु कैबिनेट के द्वारा 10 जनवरी 2025 को स्वीकृति प्रदान की गयी।
प्रगति यात्रा के कम में सात निश्चय- 2 सुलभ सम्पर्कता के तहत पथ प्रमंडल सिवान अंतर्गत पचरुखी बाईपास मोहम्म्दपुर मोड (एन०एच०-531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एन.एच.-227) पथ के कि०मी० 0.00 से 13800 (कुल लम्बाई 13.800 कि०मी०) में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु 12048.71 लाख (एक सौ बीस करोड़ अड़तालीस लाख एकहत्तर हजार) रूपया मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट के द्वारा 4 फरवरी 2025 को प्रदान कर दी गई है।
पथ प्रमण्डल सिवान अंतर्गत सिवान आंदर पथ (00 कि०मी० से 16:250) तक के चौडीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल राशि 6747.57 लाख (सडसठ करोड़ सैंतालीस लाख संतावन हजार) रू० मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट के द्वारा 4 फरवरी 2025 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
कॉस्ट शेयरिंग के आधार पर सिवान जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ सं० 89 (बबुनिया सिसवन रोड) पर सिवान यार्ड (सिवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल कांसिंग संख्या-91 spl (रेलवे कि०मी० 386/36-38) के बदले आर०ओ०बी० (सड़क उपरी पुल) के निर्माण हेतु राज्यांश राशि 4608.25 (छियालीस करोड आठ लाख पच्चीस हजार) रू० सहित कुल 9216.52 लाख (बानबे करोड़ सोलह लाख बावन हजार) मात्र के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी।
प्रगति यात्रा के कम में पथ प्रमंडल सिवान अंतर्गत यू०पी० सरकार द्वारा घाघरा नदी पर बलिया जिले के चाँदपुर ग्राम एवं बिहार राज्य के सिवान जिलान्तर्गत रघुनाथपुर प्रखण्ड के नेवारी गभिरार के बीच निर्मित उच्चस्तरीय पुल से जोड़ने हेतु पहुँच पथ का निर्माण हेतु कुल 5296.32 लाख (बावन करोड छियानवे लाख बतीस हजार) रू० मात्र के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के क्रम में किये गये घोषणा के आलोक में बिहार स्टेट पावर ट्रान्समिशन कंपनी लि० के अंतर्गत संचरण प्रणाली के सुदृढीकरण हेतु सिवान जिले के मैरवा प्रखण्ड में एक नये 2X200+2X80 ए०भी०ए० क्षमता वाली ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण संबंधित 220 के०भी० डी०सी०डी०एस० छपरा (नया 400/220/132 के०मी०) रघुनाथपुर एवं भोरे से संबंधित लाईन बे के निर्माण हेतु 517.05 करोड़ (पांच सौ सत्रह करोड पांच लाख) रू० की नयी योजना की स्वीकृति एवं उक्त राशि का 20% अर्थात 103.41 करोड़ (एक सी तीन करोड एकतालीस लाख) रू० पूंजीगत निवेश के रूप में इक्विटी स्वरूप एवं शेष 80% अर्थात 413.64 करोड (चार सौ तेरह करोड चौसठ लाख) रू० राज्य सरकार की गारंटी पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमंडल सिवान) के अंतर्गत भण्टापोखर जीरादेई पथ भाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण एवं मजूबतीकरण हेतु कुल लम्बाई-4.9 कि०मी० के निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। (लागत 18.26 करोड़ रूपये मात्र) इस पथ से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के जन्मस्थान को अच्छी संपर्कता मिलेगी। जिससे आमलोगों को यहां आने में सुविधा होगी।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत प्रेक्षा-गृह (Auditorium) के निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। (लागत 19.73 करोड़ रूपये मात्र) प्रेक्षा-गृह के निर्माण से जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बल मिलेगा।
