RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा कृषि वर्ष 2023-24 में बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया गया निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 24 नवंबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा कृषि वर्ष 2023-24 में बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग इटाढी प्रखण्ड के हरपुर जलवांसी पंचायत में राजस्व ग्राम खनीता में कृषक ओम प्रकाश सिंह, पिता भरत सिंह के प्लॉट नम्बर 330 का परिनिरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त निर्धारित माप दण्ड 10MX5M के आयताकार क्षेत्रफल में फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किया गया। जो एक वैज्ञानिक पद्धति है जिसके आधार पर उपज एवं उत्पादन का अनुमान प्राप्त होता है।
प्रयोगकर्ता के द्वारा फसल कटनी प्रयोग सम्पादन के पश्चात उपज 22.690 कि0ग्रा0 प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर 45.38 कि0/हे0 का उपज अनुमानित है, जो सामान्य है।
फसल कटनी प्रयोग निरीक्षण के क्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र (कृषि), उप परियोजना निदेशक (आत्मा), प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटाढी, अंचलाधिकारी इटाढी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी इटाढी, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी जिला सांख्यिकी कार्यालय बक्सर, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी इटाढी, प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी इटाढी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी इटाढी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार हरपुर जलवासी, राजस्व कर्मचारी एवं अमीन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर सहित बिहार की महिला पर्वेक्षिकाएं 6 दिवसीय हड़ताल पर।

rktvnews

मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने जिले के अधिकारियों एवं प्रबुद्धों संग रमना मैदान और सांस्कृतिक भवन के सौंदर्यीकरण के डिजाइन को साझा कर सुझाव लिया।

rktvnews

बक्सर:हिंदी राजभाषा ही नहीं बल्कि कौमी एकता के प्रतीक के साथ भावों की अभिव्यक्ति है : डीएम

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 20 वर्ष के दौरान गुजरात के शहरी विकास पर केंद्रित समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

दुमका:करेले की खेती से सफलता की मिसाल बनीं सखी मंडल की दीदी।

rktvnews

Leave a Comment