RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा भोजपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन।

रमना मैदान में वृक्षारोपण करते जिलाध्यक्ष व अन्य

बड़हरा विधायक ने राजापुर हाईस्कूल परिसर मे किया वृक्षारोपण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा पर्यावरण को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे स्थानीय वीर कुँवर सिंह रमना मैदान में वृक्षारोपण किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,निशांत सिंह सेंगर,ज्योति कुशवाहा, मुन्नु सिंह,यशवंत नारायण आदि शामिल हुए।

कोईलवर राजापुर हाईस्कूल मे वृक्षारोपण करते बड़हरा विधायक व अन्य

वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कोईलवर प्रखंड के राजापुर हाईस्कूल परिसर मे वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण की शुद्धता के लिए वृक्षारोपण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राजापुर मुखिया अर्जुन सिंह,मथुरापुर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह,भाजपा बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,उज्जवल स़िह,पप्पू स़िह,हरिहर,जवाहिर केसरी सहित अन्य लोग थे।
भाजपा द्वारा सभी चालीस मंडल में मंडल अध्यक्ष और स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण, सफाई अभियान आदि सहित विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल अल शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

तमसा नगरी आजमगढ़ और नाथ नगरी बरेली महोत्सव- संस्कृति के दो छोर एक सूत्र में:राष्ट्रीय महासचिव ,दीपक सक्सेना

rktvnews

राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना जरूरी।

rktvnews

पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को यातायात सुविधा के मद्देनजर ऑटो और ई रिक्शा चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मानसून सत्र 2025 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस से डी.लिट. की मानद उपाधि।

rktvnews

Leave a Comment