RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र केलिए समर्पित कर दिया : बाबूलाल मरांडी

दीनदयाल जी का बलिदान राष्ट्रसेवा केलिए सदैव प्रेरित करता है
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन कार्यकर्ताओं को युगों युगों तक अनुप्राणित करता रहेगा : डॉ रविंद्र कुमार राय

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 11 फरवरी। प्रदेश भाजपा द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। नेता एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की तथा राष्ट्र सेवा केलिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दीनदयाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।
श्री मरांडी ने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जरूरतमंदों की सेवा व राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
कहा कि पंडित दीनदयाल जी का बलिदान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा केलिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कहा कि स्व. उपाध्याय जी का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
प्रदेश कार्यालय में प.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी हमसभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुरुष हैं। आज देश भारी मन से उनकी जीवनलीला की असामयिक हत्या को याद कर रहा है। आज भी उनकी हत्या का रहस्य देश केलिए चुनौती है।
कहा कि दीनदयाल जी का चिंतन एकांगी नहीं था बल्कि उनके चिंतन में शरीर,मन, बुद्धि और आत्मा का समावेशी चिंतन है। एक व्यक्ति का संपूर्ण विकास इन चारों पर आधारित है।
कहा कि इस चिंतन के द्वारा धर्म,अर्थ,काम ,मोक्ष की प्राप्ति के साथ व्यक्ति,समाज,परिवार,राष्ट्र के साथ संपूर्ण ब्रह्मांड का कल्याण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के चिंतन में अंत्योदय के साथ एकात्म मानव दर्शन समाहित है। गांव ,गरीब,किसान भारत के हैं प्राण। इनकी उन्नति ही अंत्योदय है।
कहा कि भारत सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इसी चिंतन पर तेजी से कार्य कर रही है।
कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने,फिर से सोने की चिड़िया बनाने तक भाजपा कार्य करती रहेगी।
कहा कि पंडित दीनदयाल जी का विचार युगों युगों तक कार्यकर्ताओं को अनुप्राणित करता रहेगा।
प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, किशुन दास, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदीप सिन्हा, शिवपूजन पाठक, वरुण साहू, प्रेम मित्तल, शोभा यादव, संदीप वर्मा, वसंत मित्तल, मुकेश मुक्ता, संजय जायसवाल, संजय चौधरी आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर: फुटाब ने राज्य स्तर पर तीन कुलपतियों की समिति के गठन और उसके समक्ष सभी कुलपतियों द्वारा विश्वविद्यालयों संबंधित समस्याओं को प्रस्तुत करने की व्यवस्था को बताया व्यवहारिकता से परे।

rktvnews

डायबिटीज दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। समुचित आहार, योग और समय पर दवा जरूरी: डॉ के एन सिन्हा

rktvnews

इंडिया ब्लाक किधर?

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज एन एस एस इकाई द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित!जरूरत मंदों की सेवा करके एनएसएस टीम उत्साहित:कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विभा वर्मा

rktvnews

झारखंड:डालमिया भारत ने पूर्वी भारत में अपनी ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल की 5वीं वर्षगाँठ मनाई।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 14 साल की लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

Leave a Comment