RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त की बड़ी पहल, 15 नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा अपना भवन।

425 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निर्माण, जमीन उपलब्ध कराने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।

RKTV NEWS/रामगढ़ (झारखंड)16 मई।उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा बड़ी पहल की गई है, रामगढ़ जिले में 15 नवंबर 2025 तक सभी आंगनबाड़ी के केंद्रों का अपना भवन होगा इसे लेकर शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो के द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत 29, दुमली प्रखंड अंतर्गत 46, गोला प्रखंड अंतर्गत 41, चितरपुर प्रखंड अंतर्गत 42, मांडू प्रखंड अंतर्गत 111 एवं पतरातू प्रखंड अंतर्गत 156 कुल 425 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जिनका वर्तमान में अपना भवन नहीं है इसे लेकर उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर जमीन उपलब्ध कराने का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा 23 मई 2025 तक कम से कम आधे आंगनबाड़ी केंद्रों के जमीन उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया वहीं मई के अंत तक सभी 425 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त द्वारा जमीन उपलब्ध होने के उपरांत जुलाई महीने से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का यह लक्ष्य है कि 15 नवंबर तक सभी 425 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए एवं दिसंबर माह से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी कारणवश किसी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पता है तो वैसी स्थिति में स्थानीय लोगों को जमीन दान करने के लिए प्रेरित किया जाए। जमीन दान करने वाले लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि की समीक्षा करते हुए उनकी पर्याप्त उपलब्धता सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:राज्यपाल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की मुलाकात।

rktvnews

चितौड़गढ़:‘हरित चित्तौड़’ अभियान को लेकर जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन!डीएम ने दिलाई निष्पक्ष मतदान करने की शपथ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान हेतु की मतदाताओं से अपील।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:फिजिकल एकेडमी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का बिहार पुलिस में चयनित होने पर हुआ सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment