RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: संभावना में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का दिखाया गया लाइव प्रसारण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 फरवरी। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम’ के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन कक्षा IX, X, XI तथा XII के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दिखाया गया। विद्यालय के डिजिटल कॉमन हॉल में बड़े स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट को छात्र-छात्राओं के बीच प्रर्दशित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के वक्तव्यों को सुना और बीच-बीच में तालियों के साथ स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से किये प्रश्नों के उत्तर को सुनकर जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। लाइव टेलीकास्ट के दौरान छात्र-छात्रा काफी उत्साहित दिखे।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का काऊँसिलिंग-सह-फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। काऊँसिलिंग-सह-फेयरवेल कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा-2025 के परीक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सफल बनाने का पहला एवं अहम पड़ाव है। यहीं से तय होता है कि भविष्य में हमें क्या करना है या बनना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रति वर्ष सम्भावना विद्यालय के 40 से 50 बच्चे बोर्ड परीक्षा में 90% (नब्बे प्रतिशत) से ज्यादा अंक प्राप्त करते है। उन्होने कहा कि हमारे विद्यार्थी विद्यालय की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर इस पडाव को सफलतापूर्वक पार करेंगे तथा विद्यालय के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे। उन्होने परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित कई अहम सुझाव दिये तथा सभी परीक्षार्थियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद सह विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समय प्रबंधन के साथ पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने में अब बहुत ही कम समय रह गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकों से सभी विषयों में रिभीजन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र को हल करके लिखने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चों को प्रश्न का उत्तर याद रहने के बावजूद भी समय कम रहने के कारण उत्तर नहीं लिख पाते हैं। इससे बचने के लिए लिखने का अभ्यास जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त तथा एकाग्र रहने के लिए सुबह में टहलने तथा योग करने की सलाह दी।
इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी श्री राजेश रमण ने सभी परीक्षार्थियों को सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी दिशा निर्देशों को विस्तार से समझाया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री ऋषिकेष ओझा ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान अनुशासन में रहने की नसीहत दी। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री अरविन्द ओझा ने दिया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्रा, उनके अभिभावक तथा सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

rktvnews

भारत@79: अटूट शक्ति की ओर।

rktvnews

राष्ट्रपति के खड़े और प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर कांग्रेस का बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी।

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:आरा में प्रधानमंत्री के सभा की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रवेश के लिए 12 जुलाई से टेस्ट शुरू, 15 जुलाई तक पंजीयन भी जारी।

rktvnews

Leave a Comment