RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बेतिया:जिलाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब को किया गया विनिष्ट।

बेतिया/ बिहार31 जनवरी।जिला दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की उपस्थिति में बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना के परिसर में आज कुल-7249.92 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 174 लीटर अवैध देसी शराब का विनिष्टीकरण किया गया।
अधीक्षक, मद्य निषेध, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि चौतरवा थाना परिसर के अतिरिक्त आज ही धनहा थाना परिसर में धनहा व नदी थाना द्वारा जब्त कुल-8323.125 लीटर अवैध विदेशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया। इस प्रकार आज कुल-15747.045 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया गया।
ज्ञातव्य हो कि मद्य निषेध विभाग, पटना एवं जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के दिशा-निर्देश के आलोक में जिले में मद्य निषेध कानून का सख्ती के साथ अनुपालन किया जा रहा है। शराब पीने तथा कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई चल रही है। मद्य निषेध विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा लगातार पीने वालों तथा शराब का कारोबार करने वालों की गिरफ्तारी की जा रही है तथा शराब को जब्त किया जा रहा है। जब्त शराब को नियमानुसार विनिष्ट किया जा रहा है।
इस अवसर पर अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा, कुमार देवेन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, अंचलाधिकारी, बगहा-01, अभिषेक आनंद, राजस्व पदाधिकारी, बगहा-01, कौशिकी चौबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त ने रानेश्वर प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण!मध्याह्न भोजन, बच्चों की पढ़ाई और साफ- सफाई पर दे विशेष ध्यान:उपायुक्त दुमका

rktvnews

भोपाल:नया वर्ष नए संकल्पों, नई ऊर्जा और नए अवसरों का प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक के द्वारा हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा द्वारा कल 10 जुलाई को मनाई जाएगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि!माल्यार्पण सह परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

बागपत में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर चला महासफाई अभियान।

rktvnews

Leave a Comment